गांव थिराना में बालाजी का जागरण हुआ, भव्य और आकर्षक झांकियों से वातावरण हुआ भक्तिमय

गांव थिराना में बालाजी का जागरण हुआ, भव्य और आकर्षक झांकियों से वातावरण हुआ भक्तिमय
नोहर| तहसील के गांव थिराना में बाला जी मंदिर के 19 वें वार्षिकोत्सव पर स्व. सूरजमल नाहटा परिवार द्वारा बाला जी महाराज का जागरण लगाया गया। जागरण में दिल्ली और जोधपुर से आए भजन गायकों ने बाला जी महाराज के भजनों का गुणगान किया। गायक कलाकारों ने श्री बालाजी महाराज, भगवान शंकर, मां दुर्गा के सुंदर भजनों की प्रस्तुति कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जागरण में भव्य और आकर्षक झांकियां भी पेश की गई। जागरण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी महाराज के दर्शन कर मनौतियां मांगी। गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए बाला जी के भजनों पर श्रद्धालुओं ने देर रात तक जमकर नृत्य किया। आयोजक परिवार के सुनील नाहटा ने बताया कि मंदिर के वार्षिकोत्सव पर श्री बालाजी का जागरण का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस अवसर पर भामाशाह नाहटा परिवार द्वारा गांव में करवाए गए विकास कार्यों के लिए गांव की विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मान किया गया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण, छोटूलाल कोठारी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पार्षद छोटू सेवग, संजय नाहटा, हंसराज नाहटा, विनोद नाहटा, अनिल नाहटा, सुनील नाहटा, पूर्व उप प्रधान रामकुमार स्वामी, भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी, हरि मित्रुका, स्टेशन अधीक्षक सुशील आचार्य, बाल कृष्ण व्यास, पवन सांखी, अमित भूकरकेवाला, सुमित चाचाण, हेमंत चाचाण, मुरली अग्रवाल, अनिल सरिया, राजेश जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।वार्षिक उत्सव पर आयोजित जागरण में महिलाओं की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही। विदित रहे कि क्षेत्र के विकास में नाहटा परिवार का योगदान सदैव रहता है।