एपेक्स क्लब नोहर के 11 सदस्यों ने जिला कन्वेंशन में लिया भाग, अनुज खदरिया को मिला सबसे युवा अध्यक्ष का अवार्ड

एपेक्स क्लब नोहर के 11 सदस्यों ने जिला कन्वेंशन में लिया भाग, अनुज खदरिया को मिला सबसे युवा अध्यक्ष का अवार्ड
नोहर। मंडी डबवाली में आयोजित एपेक्स क्लब के जिला कन्वेंशन में एपेक्स क्लब नोहर के 11 सदस्यों ने भाग लिया। कन्वेंशन के दौरान नोहर क्लब की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की गई।

कन्वेंशन में क्लब अध्यक्ष अनुज खदरिया, सचिव कमल कौशिक, पूर्व प्रांतपाल रफीक चौहान, विनोद गोल्याण, अवतार सिंह, बजरंग स्वामी, दलीप गिलड़ा, प्रेम वर्मा, गोपाल कन्दोई, राहुल चाचाण और अमित चाचाण शामिल हुए।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अनुज खदरिया को एपेक्स क्लब के सबसे युवा अध्यक्ष का अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व प्रांतपाल रफीक चौहान को जिला कमेटी में उल्लेखनीय भूमिका के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एपेक्स क्लब नोहर के सचिव कमल कौशिक ने वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब द्वारा किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में क्लब की ओर से समाजसेवा, जनहित एवं विभिन्न सेवा गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

कन्वेंशन में एपेक्स क्लब नोहर की सामाजिक गतिविधियों और सेवा कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा की गई। क्लब सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।