दिल्ली | 30 जनवरी
छोटे शहर से बड़े सपने साकार होने की मिसाल पेश करते हुए नोहर के अजय कंदोई की कंपनी एम सेफ एक्युमेंट लिमिटेड ने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के साथ भारतीय शेयर बाजार में सफल लिस्टिंग कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह कंपनी अपने संस्थापकों द्वारा स्थापित होकर शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाली सफल भारतीय कंपनियों में शामिल हुई है।
स्वर्गीय श्री लालचंद कंदोई के पोते एवं स्वर्गीय श्री महाबीर प्रसाद कंदोई के पुत्र अजय कंदोई, तथा भूकरका निवासी श्री प्रदीप अग्रवाल द्वारा प्रमोटेड एम सेफ एक्युमेंट लिमिटेड ने प्रोफेशनल मैनेजमेंट, अनुशासित विकास रणनीति और गुणवत्ता पर विशेष फोकस के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। कंपनी आज स्कैफोल्डिंग एवं एक्सेस सॉल्यूशंस के निर्माण, बिक्री और रेंटल के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की एक भरोसेमंद पहचान बन चुकी है।
कंपनी के प्रमोटर अजय कंदोई ने इस अवसर पर कहा,
“यह आईपीओ मेरे लिए बेहद व्यक्तिगत है। बचपन में नोहर छोड़कर चेन्नई में पढ़ाई की, फिर मुंबई आया। शंकर लाल कंदोई के मार्गदर्शन में काम सीखा और वर्षों के संघर्ष के बाद प्रदीप अग्रवाल के साथ एम सेफ की शुरुआत की। यह लिस्टिंग साबित करती है कि लगन, ईमानदारी और विश्वास से साधारण पृष्ठभूमि से आए व्यवसाय भी सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँच सकते हैं।”
चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रदीप अग्रवाल तथा होल-टाइम डायरेक्टर श्री अजय कंदोई के नेतृत्व में कंपनी ने क्वालिटी, कम्प्लायंस और कस्टमर ट्रस्ट को अपनी प्राथमिकता बनाया। शुरुआती दौर में सीमित इंफ्रास्ट्रक्चर और पूंजी जैसी चुनौतियों के बावजूद, कंपनी ने अपने ऑपरेशंस का लगातार विस्तार करते हुए मजबूत बाजार स्थिति स्थापित की।
कंपनी की ग्रोथ में रजनी कंदोई और मोनिका अग्रवाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, वहीं रुशिल अग्रवाल, गौरव कंदोई और राहुल कंदोई ने सक्रिय रूप से विकास में योगदान दिया है।
आईपीओ से प्राप्त पूंजी का उपयोग नई प्रोडक्ट रेंज विकसित करने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने, ऑपरेशनल मजबूती और बाजार विस्तार में किया जाएगा। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स और निरंतर विकास पथ ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है।
एम सेफ एक्युमेंट लिमिटेड मजबूत नैतिक मूल्यों और दीर्घकालिक दृष्टि के साथ सस्टेनेबल ग्रोथ एवं ऑपरेशनल एक्सीलेंस पर लगातार फोकस कर रही है। यह उपलब्धि न केवल कंपनी के लिए, बल्कि पूरे नोहर क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है, जिसने छोटे शहरों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की एक नई कहानी लिखी है।

