नोहर तेज़

नोहर और आसपास की हर खबर पहले सबसे तेज़
सम्पादक
रमेश कुमार तिवाड़ी
☎ 9414511403
ब्रेकिंग न्यूज़
नोहर के निशानेबाज शकील ने 25 मीटर पिस्टल में नेशनल क्वालीफाई किया   ◆   रामलीला में चांदी के सिक्के की बोली 1,11,111 रुपये तक पहुंची   ◆   बिहानी स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जारी   ◆   नोहर और आसपास की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें नोहर तेज़ से   ◆   

नोहर तेज़ को फॉलो करें

पानी के मुद्दे पर कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं : रामकृष्ण भाकर

कांग्रेस ने किसानों को हमेशा गुमराह किया, नोहर फीडर के लिए कभी एक रुपये का बजट नहीं दिया : रामकृष्ण भाकर
नोहर, 3 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण भाकर ने कांग्रेस पर किसानों के मुद्दों पर राजनीति करने और उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया है। सोमवार को नोहर स्थित मटोरिया भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कभी भी किसानों के हित में ठोस कार्य नहीं किया, बल्कि हमेशा किसानों में फूट डालकर उन्हें आपस में लड़ाने की राजनीति की। उन्होंने कहा कि राज्य में जब-जब कांग्रेस की सरकार रही, तब-तब किसानों के हितों पर कुठाराघात हुआ।
रामकृष्ण भाकर ने कहा कि नोहर फीडर के निर्माण के 35 वर्षों के इतिहास में कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए इसके निर्माण या विकास के लिए एक रुपये का भी बजट जारी नहीं किया। ऐसे में कांग्रेस को आज पानी के मुद्दे पर राजनीति करने या भाजपा पर आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद नोहर फीडर से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि नोहर फीडर नहर के नवनिर्माण के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कराने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। डीपीआर तैयार होने के बाद शीघ्र ही इस परियोजना के लिए बजट भी स्वीकृत कराया जाएगा।
भाकर ने बताया कि क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जल्द ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात करेगा। इस दौरान नोहर फीडर सहित क्षेत्र की अन्य सिंचाई परियोजनाओं और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने कांग्रेस पर पंचायत राज एवं निकाय चुनावों से पहले जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस केवल बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने लगती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी किसानों की समस्याओं के स्थायी समाधान का प्रयास नहीं किया, बल्कि केवल नौटंकी और दिखावटी आंदोलन किए।
भाकर ने कहा कि साहवा लिफ्ट परियोजना में पानी लाने का कार्य भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही संभव हुआ, जबकि कांग्रेस ने इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की।
उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में जल जीवन मिशन में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस योजना में भाई-भतीजावाद और अनियमितताओं को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण तत्कालीन सरकार के मंत्री सहित कई बड़े अधिकारी आज जेल में हैं।
राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए रामकृष्ण भाकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने मात्र ढाई वर्षों में जितनी सरकारी नौकरियां युवाओं को उपलब्ध कराई हैं, उतनी कांग्रेस अपनी पांच वर्ष की सरकार में भी नहीं दे सकी। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और सुशासन की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस केवल झूठे आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करती है।
पत्रकार वार्ता के अंत में रामकृष्ण भाकर ने दावा किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गांवों से आए किसान, जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्ष तथा भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

फ़ॉलोअर

Videos

Whatapp

Nohar Tez
Blogger द्वारा संचालित.
nohar tez
Breaking news
loading...

Facebook

https://www.facebook.com/NOHAR-TEZ-109240110761816

Raj

Youtube Channel

https://www.youtube.com/@NoharTez

Comments

3/recent-comments

Total Pageviews

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Search Box

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Blog Archive

facebook

 
       nohar Tez

COVID19

Nature

6/Nature/grid-small
Featured
Most Popular
Featured

Recent Posts

<p>
Welcome To Nohar Tez
</p>

Categories

Fouter

 

https://billi4you.in/wp-content/uploads/2019/03/Billi-4-You-Logo-1.gif

Privacy Terms About Contact

@2020 - All Right Reserved NoharTez

Categories

Advertisement

Translate

Subscribe Us

Nature

3/Nature/post-grid

Comments

3/recent-comments

Recent Posts

3/recent/post-list

Fouter

 

Nohar Tez Logo

alt="Facebook" /> YouTube Twitter Email

Privacy Policy Terms About Contact

© 2026 All Rights Reserved Nohar Tez

Photography

3/Photography/post-per-tag

Recent

random/hot-posts

Popular Posts

Most Popular

राजनीति राज्य राष्ट्रीय खेल-खिलाड़ी क्राइम जनसमस्याएं मनोरंजन धर्म सेहत नोहर शख्सियत वीडियो चुनाव