स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ के चुनाव सम्पन्न, प्रदीप पुरोहित बने अध्यक्ष

 स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ के चुनाव सम्पन्न, प्रदीप पुरोहित बने अध्यक्ष
नोहर। स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ (एसआरएस शिक्षण संस्था संघ) तहसील नोहर के चुनाव स्थानीय एंजल पब्लिक स्कूल में सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से प्रदीप पुरोहित को संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। साथ ही उन्हें नई कार्यकारिणी के गठन का अधिकार भी सौंपा गया।
चुनाव के लिए आयोजित बैठक में जिला संघ के पदाधिकारी राजेश मिढ़ा, जे.पी. दूधवाल, शिवप्रकाश, रामेश्वर गिला एवं शीशपाल पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे तथा पूरी चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित ने कहा कि उनका उद्देश्य संघ को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना है। उन्होंने नए विद्यालय संचालकों को संगठन से जोड़ने, सभी को साथ लेकर चलने तथा संघ की ओर से नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष महावीर सिंवर ने सभी विद्यालय संचालकों का आभार जताते हुए निजी विद्यालयों के समक्ष आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की एकता एवं सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
बैठक में लालचंद शर्मा, सोहन सिंह, प्रताप सिंवर, सुल्तान सिंह सोलंकी, सलीम चौहान, अश्वनी शर्मा, सुभाष नुइया, हरिओम पुनिया, नानूराम, रामकुमार, महेश अपाला, शमीमुल्ला, डी.आर. जाखड़, मुरलीधर छींपा, बजरंग खटोतीया और संतलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।