नोहर तेज़। नोहर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चल रहे ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत नोहर के वार्ड नंबर 21 में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास से जुड़ी सेवाओं में योगदान देने वाली आशा अंजू नागल का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रूपराम सैनी ने आशा अंजू नागल को सम्मानित किया। पार्षद ने आशा सहयोगिनियों द्वारा आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में निभाई जा रही भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को महिला एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के बारे में भी बताया गया।
इस अवसर पर आशा सहयोगिनी एवं वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाओं को लेकर जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर सहायिका सुलोचना तिवाडी, पूजा जांगिड़, मनीष तिवाडी, एवं डॉ. मोनिका गुप्ता। आदि मौजूद थे।

