रामलीला मंच के ध्वजा पूजन के साथ रामलीला आयोजन की तैयारियां शुरू

रामलीला मंच के ध्वजा पूजन के साथ रामलीला आयोजन की तैयारियां शुरू
नोहर। श्री राम नवयुवक विजय नाट्य परिषद रामलीला मंच की ओर से बाड़ी वाली रामलीला मैदान में शनिवार को ध्वजा पूजन कार्यक्रम विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष चौथमल पण्डिया के नेतृत्व में समिति पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कलाकारों ने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए ध्वजा पूजन किया।
पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला मंच की परंपरा के अनुसार ध्वजा पूजन के साथ ही रामलीला आयोजन से जुड़ी तैयारियों का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम में समिति के सदस्य एवं रामलीला मंचन से जुड़े कलाकार मौजूद रहे।
ध्वजा पूजन के पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समिति की ओर से आगामी रामलीला आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है।