टिब्बी झड़प मामला :मंगेज चौधरी का पैर हुआ फ्रैक्चर, प्रशासन पर मंगेज चौधरी के गंभीर आरोप

टिब्बी झड़प मामला :मंगेज चौधरी का पैर हुआ फ्रैक्चर, प्रशासन पर मंगेज चौधरी के गंभीर आरोप

नोहर तेज़  टिब्बी में किसानों की पुलिस के साथ हुई झड़प के मामले में माकपा नेता मंगेज चौधरी ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये है। माकपा नेता मंगेज चौधरी ने कहा कि प्रशासन के फेलियर के कारण मामला इतना बढ़ गया। मंगेज चौधरी ने बताया कि बुधवार को प्रदर्शन के दौरान पहली लाठी पुलिस द्वारा चलाई गई। जिसके बाद किसानों मात्र बचाव किया। पूरे दिन प्रदर्शन के दौरान अधिकारी बंद कमरों में बैठे रहे। किसी ने भी किसानों से वार्ता करना भी उचित नही समझा। मंगेज चौधरी ने बताया कि उन्होंने खुद 3 बजे तक प्रशासन से वार्ता का आग्रह किया। मगर प्रशासन की ओर से वार्ता का कोई न्योता नही आने के कारण आखिरकार किसान आक्रोशित हो गये। जोकि प्रशासन चाह रहा था। प्रशासन लाठी-गोली के दम पर इस आन्दोलन को कुचलना चाहता है। लम्बे समय से आन्दोलित किसानों को आज तक जिला प्रशासन संतुष्ठ नही कर पाया। पूरे मामले में प्रशासन ने किसानों के प्रति तानाशाही रवैया अपनाये रखा। प्रशासन बंदूक की नोक पर एथेनॉल फैक्ट्री का संचालन करना चाहता है। मगर ऐसा किसी भी सूरत में नही होने दिया जाएगा। मंगेज चौधरी ने बताया कि किसान शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने किसानों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया। जिसमें उनका भी पैर फैक्चर हो गया। मंगेज चौधरी ने बताया कि पुलिस के लाठीचार्ज से अनेक किसान घायल हुये है। मंगेज चौधरी के अनुसार पूर्व में फैक्ट्री के विरोध में चल रहे धरने को प्रशासन ने लाठी के जोर पर हटाया था। जिसको लेकर भी किसानों में रौष था। उन्होंने बताया कि वे अन्तिम सास तक किसानों के साथ है। हर कदम पर किसानों को साथ लेकर लड़ेगें। मंगेज चौधरी ने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। ये समझ से परे है कि किसानों के इतने विरोध के बावजूद भी सरकार व पूरा प्रशासन फैक्ट्री लगाने पर तुला हुआ है।
फोटो केप्शन- एन एच आर 6 झड़प में मंगेज चौधरी पैर हुआ फैक्चर।