श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय में चार दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न, पूर्व प्राचार्य सुधीर पांडे की प्रतिमा का हुआ अनावरण
नोहर|श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न हुआ। महोत्सव का मुख्य आकर्षण गुरुदेव एवं पूर्व प्राचार्य सुधीर पांडे की प्रतिमा का अनावरण रहा। गुरु पूर्णिमा पर श्री ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रामकुमार जाजड़ा, मंत्री वेद तिवाड़ी, हरिकिशन पांडिया, सुरेंद्र मिश्रा, जगदीश प्रसाद शर्मा, राधेश्याम शर्मा ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का अनावरण एवं पूजन-अर्चन किया।संस्था के मंत्री वेद प्रकाश तिवाडी, जुगल तिवारी, ओमप्रकाश पांडिया, शशी शेखर पांडे, अनिल तिवारी, मदन पांडिया सहित श्री ब्राह्मण महासभा नोहर के पदाधिकारी, ब्राह्मण समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा श्री ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान महाविद्यालय में अध्ययनरत नवीन विद्यार्थियों का यज्ञोपवीत संस्कार भी वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। यह संस्कार प्राचार्य अनूप शास्त्री एवं पवन शास्त्री (सिरंगसर) के सान्निध्य में संपन्न हुआ। चार दिवसीय महोत्सव के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा, वैदिक संस्कृति और भारतीय संस्कारों को समर्पित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्व विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

