नोहर 2 अक्टूबर।(नोहर तेज़) किसान बचाओ मजदूर बचाओ दिवस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को यहां केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों अध्यादेश के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया
इसके अलावा किसानों व कार्यकर्ताओं ने विधायक अमित चाचाण के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली के माध्यम से तीनो अध्यादेश का विरोध किया इससे पूर्व कार्यकर्ताओं व किसान यहां सेक्टर 5 स्थित काग्रेस कार्यालय में इकट्ठा हुए जहां से केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टर रैली के माध्यम से उपखंड के लिए पहुंचे विधायक अमित चाचाण स्वयंम ट्रैक्टर चलाकर उपखंड कार्यालय पहुंचे जहा एसडीएम के माध्यम से तीनों देशों के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया विधायक अमित चाचाण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता व् किसानो ने केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि अध्यादेशों का जमकर विरोध किया। इन अध्यादेशों के विरोध में शुक्रवार ट्रैक्टरों पर सवार होकर सैंकड़ों की संख्या में किसान व काँग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पर पहुंचे, जहां किसानों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पर पहुंचे जहां पर राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सेंकडो की संख्या में किसान यहां 5 नंबर स्थित कांग्रेस कार्यलय में इकट्ठे हुए जहां से टेक्टरो पर सवार होकर कस्बे की मुख्य - मुख्य मार्गो से नारेबाजी करते हुए उपखण्ड कार्यलय पहुंचे उपखण्ड कार्यलय के समक्ष सभा का आयोजन किया सभा में बोलते हुए विधायक अमित चाचाण ने कहा कि केेंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया यह अध्यादेश किसान विरोधी हैं। जिसको लेकर बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की केंद्र सरकार की योजना हैं । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने की बजाय उनके लिए ऐसे अध्यादेश लाकर उन्हें और कमजोर बनाने का प्रयास कर रही है, जिनकोंं कांग्रेस सरकार कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। विधायक ने इस प्रदर्शन के दौरान कहा कि कांग्रेस सरकार सदैव ही किसानों की हितेषी रही है और आज भी किसानों के साथ खडी है इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार सदैव ही किसानों की हितेषी रही है और आज भी किसानों के हित के लिए ही इस बिल का विरोध कर रही है। इस सभा में पूर्व प्रदेश ओबीसी अध्यक्ष श्रवण तवर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सोहन ढील, बलवीर सुथार,सरपंच शंकर शर्मा, जीनद्रपाल , बुधराम शर्मा , मोटूराम शर्मा ,अमर सिंह सहु , रामकुमार सैनी, मुकेश सहारण, पूर्व सरपंच रामचंद्र सहु , हंसराज शर्मा, सुरजीत शर्मा, पूर्व पार्षद मुकेश मिश्रा, सुरेश तिवारी ,शरीफ मोहम्मद, सुंदर सैनी ,नियामत अली, प्रदीप सेवक, सुरेंद्र पारीक सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे