नोहर 3 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राजस्थान सरकार के सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत नोहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं नगरपालिका मंडल के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम मे विधायक अमित चाचाण ने नोहर ब्लॉक में नो मास्क नो एंट्री की अभियान की शुरुआत की इस मौके पर बोलते हुए विधायक अमित चाचाण ने बताया कि देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में नो मास्क नो एंट्री जन आंदोलन की शुरुआत की इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाने के हर व्यक्ति को अहम भूमिका निभानई होगी विधायक ने कहा कि आज से हर व्यक्ति को संकल्प लेना हो कि जब भी वी घर से बाहर निकले तब मास्क लगाकर निकले विधायक ने सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि अपने अपने प्रतिष्ठान में बिना मास्क किसी को प्रवेश नही करने दे विधायक ने कहा ऐसा करने हम सब कोरोनो को हरा सकेंगे । इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी श्रवण तवर, ए डी एम, नारायण सिंह चारण डीवाईएसपी महेंद्र सिंह नगर थाना अधिकारी दर्शन बिश्नोई चिकित्सा प्रभारी जसवंत मीणा मनोहर शर्मा पालिका ईओ दिलीप पुनिया पूर्व पार्षद मुकेश मिश्रा नियामत अली व अन्य गणमान्य नागरिक व अधिकारी मौजूद रहे ।

