नोहर1 अक्टूबर ।(नोहर तेज़) विभिन्न मांगों को लेकर ओबीसी मोर्चा राजस्थान की ओर से नायब तहसीलदार विनोद मीणा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जातीय जनगणना 2021 के प्रारूप में ओबीसी का कॉलम जोड़ने, क्रीमीलेयर के लिए गठित बीपी शर्मा की रिपोर्ट को खारिज करने, निजी क्षेत्र में भी आरक्षण का प्रावधान करने, सांसद गणेशी लाल की संसदीय रिपोर्ट को लागू करने, धारा 340 लागू करने, राजस्थान में प्रस्तावित वर्गीकरण की रिपोर्ट को लागू करने, बी पी मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग सहित देश में हो रहे निजीकरण का विरोध किया गया है। ज्ञापन देने वालों में ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फैडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सुथार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव सत्य रतिवाल, संतलाल सैनी, दाताराम जांगिड़, ओम प्रकाश, यूथ क्लब अध्यक्ष विनोद जांगिड़, सुंदरलाल सैनी आदि शामिल रहे।

