समारोह में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश पेशवानी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी, डॉ.बाबूलाल कुमावत मौजूद रहे। निदेशक महेश शर्मा एवं अनीता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट खिलाड़ियों तथा उनके अभिभावकों को विशेष आमंत्रित किया गया। सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिमा सहारण का विशेष सम्मान किया गया। महिमा अब राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी सर्वेश राव, आदित्य झाझड़ा, शाहिद मालिक, राहुल बेनीवाल, पीयूष शर्मा और अर्श पठान को सम्मानित किया गया। वहीं राज्य स्तर पर बैडमिंटन खिलाड़ी सारांश गोयल, वंश अग्रवाल और रौनक सिपानी, तैराकी में मीनाक्षी, स्पीड स्केटिंग में मैरीन एवं हिमांशु तिवाड़ी, एथलेटिक्स में दीक्षा सहारण और कोमल सहारण, राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी रोहित पूनिया तथा हैमर थ्रो खिलाड़ी दीक्षा सहारण को भी विद्यालय की ओर से साफा, माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को भी विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। विद्यालय निदेशक महेश शर्मा ने कहा कि अपाला स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है। संचालन चान्वी कंदवानी एवं मानवी व्यास ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के धर्मपाल, रवि लालवानी, जितेंद्र मिश्रा, आकाश आदि मौजूद थे।

