नोहर नगरपालिका चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड नं. 20 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यवाला कंदोई के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ विधायक अमित चाचाण ने विधिवत रूप से किया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक एवं वार्ड के लोग मौजूद रहे। कार्यालय शुभारंभ के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। विधायक अमित चाचाण ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया। प्रत्याशी सत्यवाला कंदोई ने वार्डवासियों से संपर्क कर समर्थन की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर रणनीति और प्रचार अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यालय शुभारंभ के साथ ही वार्ड नं. 20 में कांग्रेस प्रत्याशी का चुनावी अभियान तेज हो गया है।

