अब जरूरतमंदों को मिलेगी राहत जनता हॉस्पिटल में डायलिसिस होगी पूरी तरह निशुल्क

अब जरूरतमंदों को मिलेगी राहत जनता हॉस्पिटल में डायलिसिस होगी पूरी तरह निशुल्क
नोहर 21 मार्च विधायक कोटे से जनता हॉस्पिटल में बनने वाले हॉल के शिलान्यास कार्यक्रम मे जनता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश चाचणा ने बड़ी मानवीय घोषणा करते हुए कहा कि अब जनता हॉस्पिटल में जरूरतमंद मरीजों के लिए डायलिसिस सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में क्षेत्र की पहली दो डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई थीं और अब तक बिना लाभ-हानि के आधार पर डायलिसिस सेवा दी जा रही थी। लेकिन अब ट्रस्ट ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए फैसला लिया है कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों से डायलिसिस के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विधायक अमित चाचाण ने जनता हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना की
 इस फैसले से क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अब इलाज के लिए आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।