राज्यसभा कोटे से राशि जारी

राज्यसभा कोटे से राशि जारी
नोहर, तेज़। नोहर विधायक अमित चाचाण द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयास के मध्यनजर राज्यसभा सांसदो द्वारा क्षेत्र के विकास के लिये राज्यसभा कोटे से राशि कि गई है। राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिये 14 लाख व राज्यसभा सांसद नीरज डांगी द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिये 10 लाख रुपये कि राशि जारी की है। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि राज्यसभा सांसद नीरज डांगी द्वारा जारी कि गई 10 लाख रुपये की राशि से ग्राम पंचायत फेफाना में सामुदायिक भवन में एक हॉल का निर्माण होगा। इसके अलावा राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक द्वारा जारी किये गये 14 लाख रुपये से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालिया में कक्षा-कक्ष का निर्माण व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढ़ाणी भांभूआन में प्रार्थना स्थल शैड का निर्माण करवाया जाएगा। विदित्त रहे कि विधायक अमित चाचाण द्वारा गत दिनों दिल्ली में राज्यसभा के अनेक सांसदो से मुलाकात की गई थी। जिसमें पूर्व में भी अनेक राज्यसभा सांसदो द्वारा राज्यसभा कोटे से क्षेत्र के विकास के लिये राशि स्वीकृत की गई थी।