नोहर 6 मई नोहर निवासी पत्रकार सुशांत पारीक को जी राजस्थान का ब्यूरो चीफ बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष व खुशी की लहर है। विभिन्न व्यापारिक राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे नोहर के लिए गौरव की बात बताया । सुशांत पारीक पिछले एक दशक से जयपुर में पत्रकारिता में सक्रिय हैं वर्तमान में वे जी राजस्थान के विशेष संवाददाता के पद पर कार्यरत थे। विशेष संवाददाता से उनका प्रमोशन कर ब्यूरो चीफ बनाया गया। जी राजस्थान में पत्रकारिता के माध्यम से सुशांत पारीक ने आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाकर उनका निराकरण करवाया है। इसके अलावा रचनात्मक पत्रकारिता से अनेक विषयों को सरकार तक पहुंचा आमजन की आवाज को बुलंद किया प्रत्येक विषय पर गहरी पकड़ होने के कारण सुशांत पारीक ने अल्प समय में ही जयपुर में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल किया है । हर समय कुछ नया व सिखने की ललक उन्हें औरों से अलग बनाती है । सुशांत पारीक वर्षों तक ईटीवी में रहकर क्राइम रिपोर्टिंग की क्राइम रिपोर्टिंग के माध्यम से अनेक मामलों को उठाया नोहर में दैनिक भास्कर से अपने पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद सुशांत पारीक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा सूरतगढ़ में दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ भी रहे। जयपुर में पत्रकारिता के अलावा सुशांत पारीक सामाजिक सरोकारों के कार्य में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नोहर नागरिक परिषद जयपुर के महासचिव पद पर रहते हुए निरंतर समाज सेवा के कार्य कर रहे हैं । उत्कृष्ट पत्रकारिता की मध्य नजर सुशांत पारीक को अब तक अनेक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है प्रतिष्ठित माणक अलंकरण पुरस्कार के अलावा पिछले दिनों ने राजस्थान गौरव के सम्मान से सम्मानित किया गया। अपनी मेहनत के बलबूते पर यह मुकाम हासिल करने पर नोहर क्षेत्र के दर्जनों संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सुशांत पारीक ने पूरे राजस्थान में नोहर का गौरव बढ़ाया। इन संस्थाओं ने सुशांत पारीक को ब्यूरो चीफ बनाए जाने पर ज़ी न्यूज़ के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और सीईओ पुरुषोत्तम वैष्णव का आभार किया है सुशांत पारीक पत्रकार मुकेश पारीक के अनुज है

