बिना वजह बाजारो में घूमने वालों को किया कोरनटाईन

बिना वजह बाजारो में घूमने वालों को किया कोरनटाईन
नोहर 6 मई राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए रेड जन अनुशासन के नियमों की पालना को लेकर प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैद है  पुलिस प्रशासन के जवान नोहर कस्बे के गली ,मोहल्लों ,बाजारों में घूमकर पेट्रोलिंग कर रहे है । वही  तहसीलदार हरि किशन मीणा ने गुरुवार को  हरियाणा सीमा पर स्थापित चेकपोस्ट जनानिया का निरीक्षण किया अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए लगाई गई जांच चौकी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गुरुवार को ही जनानिया गांव में  एक शादी समारोह का भी निरीक्षण किया गया जो नियमानुसार सही पाया गया ।ग्राम पंचायत फेफाना में सतकर्ता समिति की बैठक तहसीलदार की अध्यक्षता में  हुई जिसमें कोरोना पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेशन हेतु पाबंद करने का घोषणा पत्र भरवाने के निर्देश दिए गए ।फेफाना गांव में स्थापित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण तहसीलदार हरिकिशन मीणा ने कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस मौके पर प्रधानाचार्य रामानुज भारद्वाज ,आर आई जगदीश प्रसाद, सरपंच प्रतिनिधि श्योवीर ज्याणी, ग्राम विकास अधिकारी विवेक श्योराण उपस्थित रहे। उसके अलावा डीवाईएसपी निकेत पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि अनावश्यक रूप से खुली दुकानों को बंद करवाया गया वही 11 बजे के बाद बिना वजह बाजारों में घूमने वाले 14 जनों को राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया करोना महामारी के इस दौर में सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के द्वारा कोविड-19 की पालना की करने की अपील की जा रही है। जहां एक और प्रशासनिक अधिकारी सरकार की गाइडलाइन की पालना कराने में जुटे हुए हैं वही आमजन सरकार की गाइडलाइन की पालना को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं सरकार द्वारा निर्धारित अवधि में दुकान न खोलने के समय बाजारों में अनावश्यक भीड़ नजर आ रही है