नोहर नागरिक समिति जयपुर द्वारा पांच बड़ी आक्सीजन कंसट्रेटर मशीन भेंट

नोहर नागरिक समिति  जयपुर द्वारा पांच बड़ी आक्सीजन कंसट्रेटर मशीन भेंट 
नोहर 5 मई करोना काल के इस संकट के दौर में देश के अलग-अलग जगहों पर बसे नोहर के प्रवासी भी सहयोग के  लिए आगे आ रहे हैं। देश के अनेक महानगरों में बनी नोहर नागरिक समिति इस महामारी में हर संभव सहयोग के लिए आगे आ रही है।  राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को आक्सीजन की पर्याप्त सुविधा मिलती रहे इस उद्देश्य से नोहर नागरिक समिति जयपुर द्वारा बुधवार को विधायक अमित चाचाण को चिकित्सालय के उपयोग हेतु पांच बड़ी आक्सीजन कंसट्रेटर मशीन भेंट की गई ।  नोहर. नागरिक समिती जयपुर द्वारा पाच लाख का आर्थिक सहयोग दिया गया जिसके तहत साढे तीन लाख की ऑक्सीजन मशीने  मंगवाई गई  है ।शेष राशि से आवश्यकता अनुसार चिकित्सीय उपकरण मंगवाई जाएंगे विधायक अमित चाचाण ने बताया  कि नोहर नागरिक समिति जयपुर ने  पीड़ित मरीजों को हर संभव सहायता का आश्वाशन दिया है । विधायक ने पांच बड़ी आक्सीजन मशीनें भेंट करने पर नोहर नागरिक समिति  जयपुर का आभार व्यक्त किया है । विधायक ने बताया कि नोहर के प्रवासी समाजसेवी लोग लगातार संपर्क करते हुए सहयोग कर  रहे है ।  विधायक ने पीड़ित मरीजों की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए  कहा कि इनके इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी ।  इसके लिए राज्य सरकार , विधायक कोटे व  दानदाताओं का सहयोग लिया जा रहा है । नोहर नागरिक परिषद दिल्ली द्वारा प्रदत्त दस  आक्सीजन मशीनें भी  आज चिकित्सालय उपयोग हेतु परिषद के सदस्यों ने  विधायक एवं चिकित्सा प्रभारी को सुपुर्द की ।  सभी मशीनों को नोहर राजकीय चिकित्सालय के सुपुर्द कर दिया गया। इस अवसर पर  के एल मित्रुका , नवरतन चाचाण, राजकुमार रानीयावाला, आंनद कंदोई ,अंजनी खदरिया , निशांत अग्रवाल ,  अशोक जोशी , पवन लखोटिया, विकास बंसल, लोकेश सैनी राजकीय चिकित्सालय प्रभारी डॉ सुरेंद्र शर्मा बाल किशन व्यास, हनुमान प्रसाद व्यास, हरि मित्रूका, नियामत अली आदि उपस्थित रहे ।