विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा
नोहर 18 मई लोक डाउन के दौरान जरूरतमंदों को हो रही आर्थिक परेशानी के अलावा आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा सोमवार को उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाडी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है। ज्ञापन में लोक डाउन के चलते गरीब व जरूरतमंदों को राहत देने की मांग की गई है इसके अलावा ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लोग डाउन में छोटे उद्योग धंधे पूरी तरह बंद है दैनिक मजदूरी करने वालों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है । साथ ही दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है ऐसे में ज्ञापन में बिजली पानी के दो माह के बिल माफ करने की पुरजोर मांग की गई है ज्ञापन में दूसरे राज्यों की तर्ज पर प्रत्येक राशन कार्ड धारी को राशन किट व दो हजार की आर्थिक दिया जाए । वही मजदूर रेडी ठेला चालक रिक्शा चालको एवं टेंपो चालकों को एक हजार की आर्थिक सहायता दी जाए इसके अलावा सभी पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में मानसून के दौरान नरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा पीपल के पेड़ में अन्य पेड़ लगाए जाए। झापन मे निजी विद्यालय के अध्यापकों व कर्मचारियों को दस हजार की आर्थिक सहायता देने की माग की गई है इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष काशीराम गोदारा, पार्षद गंगाराम पाडीया, पार्षद पुनीत तिवाडी बजरंग स्वामी, वैद्य सतपाल आदि उपस्थित थे

