लाल चंद फकीर चंद कंदोई चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी अहमदाबाद निवासी शंकरलाल कंदोई ने करीब डेढ़ लाख रुपए की लागत से दो ऑक्सीजन कंस्ट्रैटर मशीन भेट की

लाल चंद फकीर चंद कंदोई चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी अहमदाबाद निवासी शंकरलाल कंदोई द्वारा नोहर राजकीय चिकित्सालय में करीब डेढ़ लाख रुपए की लागत से दो ऑक्सीजन कंस्ट्रैटर मशीन भेट की
नोहर 17 मई कोरोना काल के इस संकट के दौर में कस्बे के प्रवासी भी अपने स्तर पर हर संभव मदद कर रहे है. देश के विभिन्न शहरों में बसे पर वासियों द्वारा नोहर राजकीय चिकित्सालय में रोगियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न चिकित्सा उपकरण भिजवाज जा रहे हैं। पूर्व नपा अध्यक्ष राजेंद्र चाचाण की प्रेरणा से श्री लाल चंद फकीर चंद कंदोई चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी अहमदाबाद निवासी शंकरलाल कंदोई द्वारा नोहर राजकीय चिकित्सालय में करीब डेढ़ लाख रुपए की लागत से दो ऑक्सीजन कंस्ट्रैटर मशीन भेट की गई। इससे  कोरोना पीड़ितो के इलाज में मिलेगा । विधायक अमित  चाचाण एवं चिकित्सालय प्रभारी डॉ सुरेंद्र शर्मा को उक्त मशीनें भेंट की गई  । इस मौके पर पवन कदोई व अशोक कंदोई ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार भविष्य में भी चिकित्सालय में चिकित्सीय उपकरण भेट किए जाएंगे उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में चैरिटेबल ट्रस्ट हर संभव सहयोग में मदद के लिए तैयार है इस अवसर पर डॉक्टर संत लाल छिंपा, महेश चंद्र भूकरकेवाला, सुरेंद्र पारीक , कमल तवर, बिहारी चौमवाल , प्रदीप शर्मा प्रदीप सेवग, बाल किशन व्यास आदि उपस्थित रहे ।विदित रहे कि नोहर मैं कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए स्थानीय एवं प्रवासी दानदाताओं द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है ।