राज्य सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव किए जाने के विरोध में नोहर तहसील के शराब ठेकेदारों ने शराब ठेकों को बंद कर धरने पर बैठे
नोहर 17 मई कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव किए जाने के विरोध में नोहर तहसील के शराब ठेकेदारों ने सोमवार को शराब ठेकों को बंद कर धरने पर बैठे गए। आबकारी आयुक्त सहित मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में ज्ञापन भेजा गया है शराब ठेकेदार सुरेश कुमार बताया कि आबकारी नीति 2021 22 के अनुसार शराब ठेके सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक खोले जाने का प्रावधान था । जिसमें सरकार द्वारा शराब के ठेकेदारों से निर्धारित न्यूनतम गारंटी को भी शामिल किया गया था परंतु राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश कोरोना संक्रमण को देखते हुए आबकारी नीति में बदलाव करते हुए 23 अप्रैल से शराब की दुकानें प्रातः 6 बजे से लेकर 11 बजे तक खोले जाने के आदेश कर दिए वही इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा शनिवार और रविवार को लगाए गए वीकेंड कर्फ्यू के तहत भी शराब की दुकानें पूर्णतया बंद रहती है शराब ठेकेदारों ने बताया इस कारण से शराब की बिक्री घटकर आधी रह गई है जिसके कारण सरकार द्वारा निर्धारित गारंटी की पूर्ति करना शराब ठेकेदारों से संभव नहीं है वही शराब ठेकेदारों ने बताया शराब ठेके के खुलने के समय वह वीकेंड कर्फ्यू के तहत बंद करने के चलते उन्हें आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ जो सरकार के द्वारा दुकानों की गारंटी शुदा बिक्री भी नहीं हो रही जिसके चलते उन्हें मानसिक परेशानी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है शराब ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें शराब ठेकेदारों ने शराब की दुकानें प्रातः 10 बजे से 8 बजे तक खोले जाने के गृह विभाग से आदेश की मांग की है साथ ही वीकेंड कर्फ्यू में शराब की दुकानों को मुक्त रखा जाए वही शराब ठेकेदारों का कहना कि कोरोना संक्रमण के चलते यदि सरकार को संशोधित आदेश नहीं कर रहे हैं तो पूर्व निर्धारित न्यूनतम गारटी को समाप्त कर जितनी बिक्री हो उसी के आधार पर शराब ठेका चलाने की अनुमति प्रदान की जाए शराब ठेकेदारों का कहना है कि राज्य सरकार अगर इस संबंध में कोई संशोधित आदेश नहीं जारी करती है तो मजबूरन होकर उन्हें शराब ठेकों को अनिश्चितकालीन बंद करना होगा धरने पर संदीप सिंह, देवीलाल ,सुरेश कुमार ,विनोद कुमार, राधेश्याम, संदीप, देवीलाल व सुमेर सिंह सहित नोहर तहसील के शराब के ठेकेदार बैठे धरना आबकारी विभाग के शराब गोदाम के आगे दिया गया

