विधुत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान कि मांग को लेकर चल रहा अनशन समाप्त
पिछले 5 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे राजकुमार सैनी
नोहर, 16 अप्रैल। वार्ड नं. 38 व 39 कि विधुत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान कि मांग को लेकर पिछले 5 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे राजकुमार सैनी का शुक्रवार को आमरण अनशन समाप्त हो गया। अधिकारियों के साथ हुई वात्र्ता में सभी मांगो पर सहमति बनने के बाद राजकुमार सैनी ने अनशन समाप्त किया। तहसीलदार हरिप्रसाद मीणा ने राजकुमार सैनी को ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इससे पूर्व अनशन बैठे राजकुमार सैनी के समर्थन में शुक्रवार को सुबह पंचायत समिति सदस्य मंगेज चौधरी अनशन स्थल पर पहुंचे। मंगेज चौधरी ने आला अधिकारियों को मांगो से अवगत कराया। आक्रोशित वार्डवासियों ने मांगो के संबंध में कार्यवाही नही होने पर विधुत विभाग के मुख्य गेट के आगे ताला लगाकर प्रदर्शन किया। आन्दोलनकारियों कि विधुत विभाग के अधिकारियों से नोक-झोक भी हुई। बाद में सूचना पाकर तहसीलदार हरिप्रसाद मीणा मौके पर पहुंचे और वात्र्ता की। वात्र्ता में विधुत विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। वात्र्ता में दोनो वार्डो में विधुत के ढिल्ले तारो को ठीक करवाने, टूटे-फूटे विधुत पोलो को बदलवाने, घरो के आगे व बीच सडक़ पर लगे विधुत पोलो को हटाने, विधुत डीपी को हटाने आदि मांगो पर लिखित में समझौता होने के बाद अनशन समाप्त किया गया। वात्र्ता में माकपा नेता मंगेज चौधरी, भाजपा नेता काशीराम गोदारा, पार्षद इरफान रावण, रमेश बैनीवाल, सुरजीत बैनीवाल, मजीद खान आदि उपस्थित थे। राजकुमार सैनी ने बताया कि विभाग ने अगर तय सीमा में समस्याओं का समाधान नही किया तो वे दोबारा आन्दोलन करने को मजबूर होगें।

