शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर धरना शुरू

शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर धरना शुरू
नोहर, 16 अप्रैल। कस्बें के वार्ड नं. 37 में लगाए गए  शराब ठेका को हटाने की मांग जौर पकडऩे लगी है। शुक्रवार को शराब ठेका हटाओं संघर्ष समिति द्वारा शराब ठेके के समक्ष धरना लगाया गया। वार्ड वासियो ने धरना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष अदरिश खान ने कहा  समय रहते यदि शराब ठेका नही हटाया गया तो आन्दोलन और तेज किया जाएगा। धरना स्थल पर माकपा पार्षद इरफान रावण, हाजी मोहम्मद अली आइतान,मौलाना इसहाक खान,अयूब आइतान,फारूक ,अयूब,मकबूल रावण,मुमताज आइतान,खलील खान ,फारूक खान,यूनस ढुंढी,फारूक चावली,गुलफान खान,अमजद रावण,जकूब भाटी,अरशद आइतान,रुस्तम हिन्द,आरीफ चावली आदि मौजूद थे।