पदमपुर की चानना पंचायत होगी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर की चानना पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। चानना पंचायत समिति को यह सम्मान दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत पुरूस्कार स्वरूप मिल रहा है। इस सम्मान में पंचायत समिति को शानदार रिकॉर्ड प्रबन्धन को लेकर 5 लाख रुपये का मिलेगा पुरस्कार। गौरव की बात यह है की लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई का सम्मान देश के प्रधानमंत्री खुद 24 अप्रैल को वर्चुअल माध्यम से करेंगे और इस अवसर पर सरपंच कश्मीर निर्वाण को सम्मानित किया जायेगा। चानना पंचायत समिति की इस सफलता पर जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने दी बधाई। श्रीगंगानगर जिला परिषद CEO अशोक मीणा ने जानकारी दी कि यह उल्लेखनीय है कि चानना पंचायत समिति बीकानेर संभाग की पहली पंचायत होगी जो राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होगी।

