नोहर 19 अप्रैल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा नोहर की हुई बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारणी में डॉ हरीश गुप्ता को अध्यक्ष व डॉक्टर सुनील गोदारा को एसोसिएशन का सचिव चुना गया बैठक में एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी व चिकित्सक उपस्थित थे इस मौके पर वर्तमान मे कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर चल रही स्थिति पर भी चर्चा की गई इसके अलावा कार्यकारिणी में डॉक्टर संतलाल छिंपा को उपाध्यक्ष व डॉक्टर अभिषेक मिश्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सह सचिव के पद पर डॉ शंकर लाल जांगिड़ को जिम्मेदारी दी गई है। निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर आर एल भाम्भू ने एसोसिएशन के कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में कोविड-19 को लेकर आमजन में सामाजिक चेतना लाने व वैक्सीन के संबंध में जन जागृति अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर डॉक्टर संतलाल छिपा ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर रचनात्मक कार्य भी करवाए जा रहे हैं। बैठक में डॉक्टर दिलावर सिंह बेनीवाल, डॉ भीम सिंह कड़वासरा,डा हसराम गोदारा, डॉ चंद्र सुथार, डॉ प्रदीप कड़वासरा, डॉक्टर सुनील सर्वा, डा मनजीत ढाका, डॉ अशोक साहरण, डा महेश सहारण, डा गोरव बैनिवाल, डा सुरेंद्र शर्मा,डा मनीश थालोड,डा बसंत शर्मा, डॉक्टर सुनील छिंपा, डॉ बीएल कुमावत आदि उपस्थित थे

