किसानों ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

  किसानों ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की


नोहर, 13 अप्रैल। बीमा क्लेम सहित विभिन्न मांगो को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले यहां उपखंड कार्यालय के आगे किसानों का चल रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आह्वान पर धरना स्थल पर जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सरदार हरबंस सिंह बराड़ ने कहा कि आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। जिसको वैशाखी के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर  किसानों ने जलियावाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर किसान सभा कार्यालय प्रभारी रणवीर खिंची ,सुखा सिंह ,हरमन ,प्रदीप सिंह ,एडवोकेट आरिफ रावण ,बूटा सिंह  ,मनविंदरसिंह, सचिन गोदारा, अरविंद पारीक आदि उपस्थित थे।