खुईया में जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित
नोहर, 13 अप्रैल। तहसील के गांव खुईया में जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण व प्रधान सोहन ढि़ल ने विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास किया। साढ़े छह लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉक सडक़ का शिलान्यास व आठ लाख कि लागत से पानी के लिए डलने वाली पाईप लाईन के कार्य का शुरू करवाया गया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण, पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया, उप जिला प्रमुख मुकेश सहारण का सम्मान किया गया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि कोरोनाकाल कि विकट परिस्थितियों में भी नोहर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित हुये है। दशकों से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करवाया गया है। इसके अलावा अनगिनत ऐसे विकास कार्य करवाये गये है जिनकी लम्बे समय से मांग चली आ रही थी। विधायक ने कहा कि विकास कार्यो का क्रम निरंतर जारी रहेगा।
पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल ने कहा कि पूरे क्षेत्र में कांगे्रस के शासन में विकास कार्यो की नई इबारत लिखी गई है। इस मौके पर खुईया ग्राम पंचायत सरपंच सुमेरसिंह राठौड़, जगदीश सारसर, बजरंग पारीक, रामेश्वरदास स्वामी, कविता पारीक, सुरजमलसिंह राठौड़, मानसिंह राठौड़, समुन्द्रसिंह, कल्याणसिंह, महेन्द्र संाखला, रामकुमार खटोतिया, रजीराम नायक, रामेश्वर मेघवाल, रजीराम ज्याणी, सुरेश सोनी, सुरेश स्वामी, अर्जुनदेव, प्रताप सहु, दारासिंह सहारण, घीसाराम नायक, वेदप्रकाश स्वामी, मांगीलाल पारीक, शंकरलाल जोशी, मुरारी पारीक, नियामत अली सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।



