विजेन्द्र धेरड़ को उनके उत्कृष्ट कार्यो की बदौलत सम्मानित किया

 विजेन्द्र धेरड़ को उनके उत्कृष्ट कार्यो की बदौलत सम्मानित किया


नोहर, 13 अप्रैल। नेहरू युवा केंद्र हनुमानगढ़ के ब्लॉक नोहर पर नियुक्त राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विजेन्द्र धेरड़ को उनके उत्कृष्ट कार्यो की बदौलत सम्मानित किया गया। विजेन्द्र धेरड़ ने नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से रक्तदान शिविर, नशा मुक्ति शिविर, खेलकूद प्रतियोगिताएं व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया वहीं कोरोना काल में भी मास्क वितरण तथा गांव में सैनिटाइजर छिडक़ाव वॉल पेंटिंग जल सरंक्षण और लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का काम किया। विजेन्द्र धेरड़ ने युवा समाज सेवक के तौर पर उत्कृष्ट कार्य किया। जिसके लिए उनके 18 माह के कार्यकाल समाप्ति के उपरांत रखे गए कार्यक्रम में उन्हें जिला युवा समन्वयक मंगल राम जाखड़ व जिला कार्यकारिणी सदस्य दलीप वर्मा, लेखाकार कैलाश कुमावत, मि_ु सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। विजेन्द्र  धेरड़ ने बताया कि भविष्य में भी नेहरू युवा केंद्र से जुड़े रहकर युवा मंडल द्वारा रचनात्मक कार्य करते रहेंगे।