गाईड लाईन की पालना नही किये जाने पर 15 दुकानों को सीज किया

▪️कोविड-19 कि नई गाईड लाईन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख्त नजर आया।
▪️गाईड लाईन की पालना नही किये जाने पर 15 दुकानों को सीज किया
▪️गाईड लाईन का उल्लघंन करने पर दुकानों को 24 घंटे के लिए सीज किया
नोहर, 16 अप्रैल।  कोविड-19 कि नई गाईड लाईन को लेकर शुक्रवार को प्रशासन पूरी तरह से सख्त नजर आया। पंाच बजने के साथ ही पूरा प्रशासनिक अमला सडक़ो उतर गया। गाईड लाईन में जारी निर्देश के बाद भी दुकाने खुली होने पर प्रशासन द्वारा करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों को सीज किया गया। प्रशासन ने गाईड लाईन का उल्लघंन करने पर दुकानों को 24 घंटे के लिए सीज किया। दुकानों के आगे सीज का नोटिस चस्पा किया गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर गुंजन सोनी, एसडीएम श्वेता कोचर, तहसीलदार हरिकिशन मीणा, थाना प्रभारी सुदर्शन बिश्रोई, विकास अधिकारी देशराज बिश्रोई सहित अनेक विभागों के अधिकारियों कि अलग-अलग टीमें गाईड लाईन कि पालना करवाने को लेकर पूरी तरह सख्त नजर आई। एसडीएम श्वेता कोचर ने बताया कि सरकार कि ओर से कोविड -19 कि गाईड लाईन कि पालना को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों कि अलग-अलग टीमें बनाई गई। गाईड लाईन कि पालना नही करने पर कार्यवाही कि जाएगी। आधा दर्जन से अधिक एंटी कोविड टीमें बनाई गई। एसडीएम ने बताया कि किसी भी शादी समारोह के लिए प्रशासन को सूचना देनी आवश्यक है। एसडीएम के अनुसार अन्य राज्यों से आने वालों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट आवश्यक होगी। शुक्रवार को प्रशासन द्वारा कस्बें के अनेक बाजारों में गाईड लाईन की पालना नही किये जाने पर 15 दुकानों को सीज किया गया। इसके अलावा बिना मास्क घुमने पर आधा दर्जन से अधिक चालान काटे गये। गाईड लाईन की पालना करवाने को लेकर प्रशासन द्वारा सडक़ों पर उतरने पर धड़ाधड़ दुकाने बंद होने लगी। वही ज्यादातर दुकानदारों ने पांच बजने के साथ ही अपनी-अपनी दुकाने बंद करनी शुरू कर दी।