नि:शुल्क नैत्र रोग जांच, उपचार व ऑप्रेशन शिविर का आयोजन
♦ शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 1700 रोगियों कि जांच कर उन्हें उचित परामर्श व दवाईयां दी गई
नोहर, 19 मार्च। शारदा देवी चेरीटेबल ट्रस्ट मंदरपुरा एवं होरिबा इंडिया प्रा. लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को यहां श्री नेहरू बाल वाटिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में नि:शुल्क नैत्र रोग जांच, उपचार व ऑप्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष श्रीमति मोनिका खटोतिया ने किया। शिविर में कस्बें के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो से बड़ी संख्या में रोगी पहुंचे। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 1700 रोगियों कि जांच कर उन्हें उचित परामर्श व दवाईयां दी गई। इस मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में 302 यूनिट रक्तदान हुआ। नैत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 449 रोगियों कि जांच कि गई। जिनमें से 103 रोगियों को ऑप्रेशन के लिए भर्ती किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार कि जांच भी नि:शुल्क कि गई। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व हैलमेट भेंट किये गये। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से रोगियों को लाभ मिलता है। ऐसे शिविरों के माध्यम से रोगियों के एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाए प्रदान होने से उन्हें राहत मिलती है। वक्ताओं ने नर सेवा को नारायण सेवा बताते हुए ऐसे शिविरों कि महत्ती आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने शारदा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के समाजसेवा के कार्यो कि भी सराहना की। शारदा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं पूर्व सरपंच हेमराज शर्मा व शंकरलाल शर्मा ने आभार जताते हुए भविष्य में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करवाते रहने कि बात कही।
शिविर में रक्त का संग्रहण एसएमएस जयपुर ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। इसके अलावा शिविर स्थल पर मिट्टी व पानी के नमूनों की नि:शुल्क जांच कर रिपोर्ट किसानों को उपलब्ध करवाते हुए उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में नोहर रिलीफ सोसायटी के कार्यकर्ताओं, स्काऊट ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल, पूर्व सरपंच पालाराम, ब्राहम्ण महासभा के अध्यक्ष सुरेश पांडिया, पूर्व प्रधान अमरङ्क्षसह पूनिया, जेपी चाचाण, सरपंच सत्यपाल व्यास, ओमप्रकाश खटोतिया, डॉ. जयदेव इन्दोरिया, जगदीश इन्दोरिया, पंचायत समिति सदस्य रमेश बैनीवाल, बलवीर सुथार, सरपंच प्रताप सहारण, ओमप्रकाश पांडिया, भगवानाराम शर्मा, कृषि विभाग के देशराज सहारण, सुधीर शास्त्री, होरिबा इंडिया प्रा. लिमिटेड के सौरभ तनेजा, हंसराज शर्मा, नियामत अली, सुभाष इन्दोरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।



