कर्मचारियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया

 कर्मचारियों ने  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया


 

नोहर, 19 मार्च।  भूकरका ग्राम पंचायत में कार्यरत कनिष्ठ सहायक चुन्नीलाल के साथ हुई मारपीट के मामले में शेष आरोपितों कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कर्मचारी यहां पंचायत समिति कार्यालय के आगे एकत्रित हुये। जहा से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। पंचायतराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन द्वारा गत 22 फरवरी से पंचायत समिति कार्यालय के आगे धरना चलाया जा रहा है। शुक्रवार को उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना प्रारंभ कर दिया। इस मौके पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि मुकदमा दर्ज कराये एक माह से अधिक समय हो गया। मगर पुलिस अभी तक नामजद सभी आरोपितों को गिरफ्तार नही कर पाई है। उन्होंने पुलिस पर मामले में ढि़लाई बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने नामजद पांच आरोपितों में से दो कि गिरफ्तारी कर अपने कर्तव्यों कि इतिश्री करली। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर इस प्रकार के हमले बर्दाश्त नही किये जायेगें। शेष आरोपितों कि गिरफ्तारी नही होने से कर्मचारियों में भय का माहौल है। पुलिस मात्र आश्चासन दे रही है। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश महामंत्री रमेश खटोतिया, बनवारी सुथार, सलीम खान, प्रतापसिंह भाटी, अशोक कटारा, विनोद पटवारी, सत्यप्रकाश, राजेश गोदारा, सूर्यप्रकाश, शिशपाल देहडु, सुभाष जोशी, राजेश सोनी, पवन कुमार, प्रतापसिंह, ओमप्रकाश बिजारणीया, सूर्यपाल, गोमती देवी, मुन्नी देवी, विमला, सुशीला, कविता सहित पटवार संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, शिक्षक संघ, मनरेगा कार्मिक संघ, पंचायत सहायक संघ, सुरक्षा कार्मिक संघ, कृषि पर्यवेक्षक संघ सहित समस्त विभागों क मंत्रालयिक कर्मचारियों के अलावा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।