नोहर, 14 फरवरी। ग्राम पंचायत सोनड़ी के चक मेघसिंहपुरा में घर-घर पेयजल कनैक्शन योजना के पाईप डालने के कार्य का शुभारंभ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण ने किया। पाईप लाईन के इस कार्य करीब 22 लाख रुपये खर्च होगें। इससे ग्रामीणों को वर्षो पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण ने घर-घर पेयजल कनैक्शन योजना कि जानकारी देते हुए कहा कि योजना के तहत ग्रामीणों कि पेयजल समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नही छोड़ी जाएगी। क्षेत्र का सर्वागीण विकास करवाना ही उनका मुख्य ध्येय है। इस मौके पर उप प्रधान रामकुमार सैनी, पंचायत समिति सदस्य धन्नाराम, पूर्व सरपंच लूणाराम सुथार, बलवीर सुथार, अमरसिंह सुथार, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता ताराचंद पिलानिया, सहायक अभियंता आदेश शर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

