नोहर, 14 फरवरी। क्षेत्र के गांव दलपतपुरा के स्टेडियम में रविवार को युवाओं की ओर से पुलवामा के आंतकी हमले में शहीद सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अमित चाचाण ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहवा के शहीद कमल के पिता धर्मेंद्र धिंधवाल एवं आपूवाला के शहीद गजेंद्रसिंह के पिता कमेरसिंह राठौड़ थे। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल, पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाब सींवर, सहकारी समिति अध्यक्ष मनीराम सहारण, महन्त कमलाईनाथ, कॉमरेड मंगेज चौधरी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। शहीद के परिजनों का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अन्नू सन्नू राजस्थानी, कॉमेडियन रवि सुथार, भूंपशाह, मांगी आदि कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन यूथ क्लब सूरपुरा अध्यक्ष विनोद जांगिड़ ने किया। सरपंच प्रतिनिधि कनीराम बैनिवाल, एसीबी सीआई सुभाष ढिल, आरएएस लाधूराम बैनीवाल, पूर्व सरपंच रामचंद्र कस्वां, बड़बिराना सरपंच प्रतापसिंह सहारण, सोनड़ी सरपंच प्रतिनिधि विनोद लालर, मानसिंह सहारण, पूनम स्वामी,कृष्ण सहारण, राजवीर स्वामी, इन्द्रसिंह सिसोदिया, मांगेराम जाखड़,जगतपाल सहारण, दलीप तेतरवाल, पूर्व सरपंच राजाराम बेनीवाल, रामस्वरूप सिधु, इन्द्रसिंह सहारण, रामेश्वर तनाण, मनोज सहारण, सुरेन्द्र बैनीवाल, हितू भोगराना, राजीव खान, बनवारी कस्वां, सत्यम वर्मा, विक्रम बैनीवाल, शंकर स्वामी, पार्षद कृष्णा गोदारा, अशोक कन्दोई, डीआर जाखड़, कृष्ण गोदारा, नरेश स्वामी, बनवारी कस्वां सहित सैंकड़ों महिलाएं एवं पुरूष मौजूद थे।

