श्री मल्ला बाबा के दो दिवसीय 19वें वार्षिकोत्सव का विधिवत समापन

नोहर, 17 फरवरी।  चाचाण परिवार इंडिया द्वारा संचालित श्री मल्ला बाबा मंदिर समिति की ओर से आयोजित श्री मल्ला बाबा के दो दिवसीय 19वें वार्षिकोत्सव का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। बुधवार को श्रीमल्ला बाबा मन्दिर में श्रद्धालूओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। इसर्स पूर्व रात्रि में श्री मल्ला बाबा के जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में गाये ‘ म्हारा मल्ला बाबा पलका उठाल्यों टाबर आ गया, ‘तेरे मन्दिर के आगे मल्ला मेरा घर बन जाये जब खिडक़ी खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये, ‘मेरे सिर पर रखदो बाबा अपने ये दोनो हाथ आदि भजनों पर सारी रात श्रद्धालू झुमते रहे। जागरण से पूर्व  पंडित प्रहलादराय शर्मा के सान्निध्य में प्रवासी उद्योगपति सुरेश चाचाण ने बाबा की ज्यौत प्रज्ज्वलित कि। श्रद्धालूओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर मन्नते मांगी। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित थे। वार्षिकोत्सव को लेकर चाचाण मोहल्ला स्थित श्री मल्ला बाबा मन्दिर में मेले जैसा माहौल रहा। जागरण में भजन गायक देव चुग हनुमानगढ़ ,सुनीता पारीक हनुमानगढ़, विक्की शर्मा श्रीगंगानगर बाबा के भजनों का गुणगान किया। दो दिवसीय इस वाषिकोत्सव में भाग लेने के लिए देश-विदेश से भी बाबा के भक्त यहां पहुंचे। वही अनेक शहरों से श्रद्धालू पैदल जत्थे के रूप में यहां पहुंचे। वार्षिकोत्सव को लेकर श्रद्धालूओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। श्री मल्ला बाबा का सुन्दर दरबार सजाया गया। पूरे मन्दिर परिसर कि सुन्दर सजावट कि गई। श्री मल्ला बाबा के गगनभेदी जयकारों कि गुंज रही। बाहर से आने वाले श्रद्धालूओं के ठहरने आदि कि व्यवस्था समिति द्वारा कि गई थी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सज्जन चाचाण ,पवन चाचाण, सुरेश चाचाण, किशन चाचाण, विकास चाचाण, प्रवेश चाचाण, गोपाल चाचाण, मोंटी चाचाण, नरेश चाचाण, सुन्दर चाचाण, महावीर चाचाण, राकेश चाचाण, भारत चाचाण, जेपी चाचाण, मनोज चाचाण, श्यामसुन्दर, राहुल चाचाण, शनि चाचाण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित थे।