विद्यार्थियों को वितरित किये उपकरण

नोहर, 7 जनवरी।  स्थानीय  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर के प्राथमिक अनुभाग परिसर में स्थित विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों हेतु स्थापित सन्दर्भ कक्ष में दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल,सीपी चेयर,व्हील चेयर,रोलेटर,एमआर किट,ब्रेल किट,स्मार्ट केन आदि उपकरण  वितरित किये गये। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेन्द्र मिश्रा,वरिष्ठ व्याख्याता अनिल कुमार सेवदा, समावेशी शिक्षा के जिला समन्वयक कुलवंत सिंह,विशेष शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापक राकेश कुमार,जिला दिव्यांग कमेटी के ब्रांड अम्बेसडर जगदीश प्रसाद सिंधी,कृष्ण कुमार तेतरवाल, इन्द्रचंद पण्डिया, शिवराजसिंह,आरपी विशेष शिक्षा राधेश्याम, मनीष कुमार उपस्थित थे।