नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन गुरूवार को नोहर पहुंची। उन्होंने नोहर पुलिस थाने का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

नोहर, 7 जनवरी।  नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन गुरूवार को नोहर पहुंची। उन्होंने नोहर पुलिस थाने का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिला पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को ही कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद गुरूवार को वे नोहर पुलिस थाना निरीक्षण के लिए पहुंच गई। इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ने बकाया प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उन्हें प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक परिवादी की समस्या को शालीनतापूर्वक सुनकर तय सीमा में उसका निराकरण करवाया जाये। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधों पर अकुंश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि नशे के विरूद्ध शुरू किया गया अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने इसके लिए आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए बॉर्डर एरिया पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम चलाये जायेगें। इस मौके पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आमजन को प्रेरित करने की बात कही। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र मीणा, पुलिस उप अधीक्षक महेन्द्र राजवी, थाना प्रभारी सुदर्शन बिश्रोई आदि उपस्थित थे।