नगर पालिका चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित

नोहर, 8 जनवरी।  नगर पालिका चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक यहां चाचाण धर्मशाला में हुई। बैठक में पालिका चुनावों को लेकर पार्टी द्वारा बनाये गये प्रभारी महावीर रांका, संयोजक श्रीमति मेहरूनिशा टाक, सह संयोजक अमरसिंह पूनिया, भाजपा नेता काशीराम गोदारा उपस्थित थे। बैठक में पालिका चुनावों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा कि गई। इस मौके पर प्रभारी महावीर रांका ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पालिका चुनावों कि तैयारियों मेें जुट जाये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से ही टिकटो का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा में शामिल होने वालों का माला पहनाकर स्वागत किया। मदरसा बोर्ड कि पूर्व चैयरमेन व पालिका चुनाव कि संयोजक श्रीमति मेहरूनिशा टाक ने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद भूलाकर पालिका चुनावों कि तैयारियों में जुट जाये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की दम पर भाजपा पालिका चुनावों में परचम लहरायेगी। सह संयोजक अमरसिंह पूनिया ने कहा कि भाजपा ने सदैव विकास की राजनीति कि है। पालिका चुनावों में पार्टी द्वारा प्रत्याशियों का चयन कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर किया जाएगा। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी, ऋषि जमालिया, नंदलाल वर्मा, मोहन डाबी, गंगाराम पांडिया, गजेन्द्र जोशी, विनोद गोल्याण, मालचंद जोशी, अदरिश गोरी, सुरेन्द्र जोशी, जयदयाल शर्मा, रामकुमार जोशी, विनोद कुमार, दलीप कुमार डाबी, मूरलीधर छिम्पा, राजकुमार जाट, महावीर सहु, अमित सांखी, सतवीर सहारण, विनोद पारीक, श्रीकिशन सोनी, गुरूसेवक सिंह, कन्हैयालाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन ओम बबुलानी ने किया।