केन्द्र सरकार के तीनों कृषि बिलों के विरोध में निकाली रैली

नोहर, 8 जनवरी।  केन्द्र सरकार के तीनों कृषि बिलों के विरोध में देश में किसानों के चल रहे आन्दोलन के समर्थन में शनिवार को मुस्लिम अमन इंसाफ समिति नोहर द्वारा कस्बें के मुख्य मार्गो से रैली निकाली गई। रैली के दौरान केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों  के विरोध में नारेबाजी कि गई। इसके बाद कृषि कानूनो को वापस लेने की मांग को लेकर समिति द्वारा उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर मुस्लिम अमन इंसाफ समिति अध्यक्ष दादा नवाबदीन ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आन्दोलनरत किसानों को समिति का पूर्ण समर्थन है। उन्होंने कहा कि इस भंयकर ठंड में देश का अन्नदाता अपनी मांगो को मनवाने को लेकर धरने पर बैठा है। मगर केन्द्र सरकार हठधर्मिता धारण किये हुये है। अन्य वक्ताओं ने इन कानूनों को किसानों के हितों पर कुठाराघात वाला बताया। इस मौके पर संरक्षक मौलाना सिकन्दर अली, हाजी मोहम्मद अली,नियामत अली,करीम खां, मोसिन चौहान,कॉमरेड सुरेश स्वामी,दीपक रेगर,इरफान रावण,आरीफ रावण,हुसैन भाटी,फारूक ,अब्दुल रहमान,सौकीन खान,यूसुफ ,महबूब मिया,रियासत अली अराई,इलियास खान,तारीफ ,रुस्तम हिन्द,हुसेन रावण,सादक अली रावण, मकबूल,फारूक रावण, अयूब चौहान,  मुस्ताक आइतान,गुलफान आइतान ,जावेद ढूंढी,इमरान,मुबारक अली,इकबाल आइतान,सकील खान,इमरान कबीर,आतिफ, असलम आदि उपस्थित थे।