नोहर, 10 जनवरी। नोहर फिडर में पूरा सिंचाई पानी देने कि मांग को लेकर भगवान हैड पर किसानों का चल रहे धरने रविवार को एक माह पूरा हो गया। रविवार को धरना स्थल पर चूरू सांसद राहुल कस्वां, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्रोई पहुंचे। सांसद राहुल कस्वां ने किसानों से उनकी समस्याए जानी। इस मौके पर किसान संघर्ष समिति नोहर फिडर द्वारा पांच सूत्री मांग पत्र सांसद को दिया गया। किसानों ने बताया कि हरियाणा से राजस्थान को नोहर फिडर व बरवाली वितरिका के माध्यम से सिंचाई पानी दिया जाता है। ये सिंचाई पानी सीपी 4 हैड पर मिलता है। परन्तु लम्बे समय से इस सिंचाई पानी में राजस्थान को उसके अनुपात में काफी कम पानी मिलता है। जिस कारण किसानों कि फसलें प्रभावित हो रही है। किसान इस हाडकंपा देने वाली सर्दी में पिछलें एक महिनें से खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठे है। किसानों ने मांग पत्र में हरियाणा राज्य में बना सीपी 4 हैड वहां से हटाकर राजस्थान में बनाने कि मांग की। ताकि जिल वितरण सही अनुपात में हो सके। हरियाणा में नोहर फिडर व बरवाली वितरिका के आऊटलेट तय कर डिजायन के अनुसार लगाये जाये व नहर का नवनिर्माण करवाया जाए। सीपी 4 पर लगा स्काटा सिस्टम तुरंत प्रभाव से शुरू किया जाए। हरियाणा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही पानी चोरी पर अंकुश लगाया जाये। इसके अलावा किसानों ने सांसद से नोहर वितरिका को आईजीएनपी से जोडऩे कि पूरजौर मांग की है व इसकी डीपीआर बनाने की मांग की। सांसद ने इस संबंध में मौके पर ही जल संसाधान मंत्री गजेन्द्रसिंह से बात की। सांसद राहुल कस्वां ने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही किसानों को साथ लेकर जल संसाधन मंत्री से मिला जाएगा। सांसद ने इसे अंर्तराजीय मामला बताते हुए कहा कि इस संबंध में हरियाणा व राजस्थान के अधिकारियों की संयुक्त बैठक भी बुलाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने कहा कि वे हर कदम पर किसानों के साथ है। ये किसानों के पेट कि लड़ाई है। जिसके लिए वे हर समय तत्पर रहेगें। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रावतसिंह राजपूत, संयोजक सुरेन्द्र सिहाग, दौलतराम, भाजपा देहात अध्यक्ष कुलदीप सहु, लादूराम सहारण, शंकरलाल ढ़ाका, शिशपाल, हीरालाल, हंसराज, रामलाल, रोहिताश, पवन, रामस्वरूप, फूलाराम, बनवारी सहित अनेक गांवों के किसान उपस्थित थे।

