भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने राज्य सरकार पर अपने फायदे के लिये टूकड़ो में चुनाव कराने का आरोप लगाया
भारतीय जनता पार्टी विकास के विजन को लेकर निकाय चुनाव में उतरी है
नोहर, 23 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी विकास के विजन को लेकर निकाय चुनाव में उतरी है। सबका साथ सबका विकास की अवधारणा पर निकाय चुनाव में भाजपा अपना परचम लहरायेगी। जिले कि नोहर, भादरा, रावतसर, पीलीबंगा व संगरिया नगर पालिका में भाजपा मजबूत स्थिति में है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने शनिवार को यहां मटोरिया भवन में आयोजित जिला स्तरीय प्रेस वात्र्ता में कही। इस मौके पर अभिषेक मटोरिया ने राज्य सरकार पर अपने फायदे के लिये टूकड़ो में चुनाव कराने का आरोप लगाते हुए सरकारी मशीनरी का दूरूप्रयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में देरी करना, निकाय के वार्डो में अपने हिसाब से परिसीमन करवाना, राज्य में बार-बार आचार संहिता ठोकना सहित कई ऐसे मामले है। जिसमें राज्य सरकार संदेह के घेरे में है।
सरकार का खुद पर से ही विश्वास उठ गया है
मटोरिया ने आरोप लगाया कि सरकार का खुद पर से ही विश्वास उठ गया है। इसलिए निकाय चुनाव को लेकर पूर्व में कैबिनेट में लिये गये फैसले को ही बदल दिया गया। प्रदेश की जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने झूठे वायदे कर सत्ता हासिल की है। विधुत के दामों में बेहताशा वृद्धि कि गई। बिजली का बिल आम आदमी को करंट मार रहा है। शिक्षा, चिकित्सा के अलावा कानून व्यवस्था का बेड़ा गरक हो चुका है।
कांग्रेस सत्ता में आने के बाद दोनो वायदे भूल गई
मटोरिया ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले कर्ज माफी व बेरोजगारी भत्ते का वायदा किया था। मगर सत्ता में आने के बाद दोनो वायदे भूल गई। 27 लाख बेरोजगार आज भी भत्ते को तरस रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद केवल भाजपा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने का काम किया है। भामाशाह योजना लम्बे समय से बंद है। जिसकों लेकर आम आदमी को परेशानी हो रही है। अभिषेक मटोरिया ने बताया कि भाजपा का डेढ़ साल का अल्प समय का बोर्ड रहा। जिसमें साढ़े आठ करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवाये गये। ये विकास कार्य कई गुणा और अधिक हो सकते थे। मगर सत्तारूढ पार्टी के नेताओं ने भेदभाव की नीति अपनाते हुए विकास कार्यो को आगे नही बढऩे दिया।
आपसी फूट का ठिकरा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर फोड़ा जा रहा है
तत्कालीन भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष को एक सडक़ बनाने तक के लिये धरना देना पड़ा। मटोरिया ने बताया कि चुनाव परिणाम के बाद पालिकाध्यक्ष का चेहरा तय किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य कि कांग्रेस सरकार की अदरूनी गुटबाजी व कलह के कारण पूरे राज्य में विकास कार्य ठप्प पड़े है। कांग्रेस सरकार अपना अस्तित्व बचाने में संघर्ष कर रही है। आपसी फूट का ठिकरा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर फोड़ा जा रहा है। मटोरिया ने कहा कि पूरी केन्द्र सरकार व भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ है। इसके अलावा उन्होंने जिले में अधिकांश वार्डो में सिम्बल पर चुनाव न लडऩे के सवाल के जबाव में बताया कि प्रत्येक जगह स्थानीय राजनैतिक समीकरणों के तहत यह निर्णय लिया गया है। इस मौके पर निकाय चुनाव के नोहर प्रभारी रतन गणेशगढिय़ा, पूर्व प्रधान अमरसिंह पूनिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी, जिला प्रवक्ता मूरलीधर छिम्पा, सह प्रभारी चंद्रशेखर गौड़ सहित जिले के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।



