युवोत्सव का समापन युवा जागृति यज्ञ के साथ किया गया

नोहर, 20 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नोहर द्वारा जारी स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम युवोत्सव का समापन युवा जागृति यज्ञ के साथ किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में किरण स्वामी, पूनम इन्दोरिया, एबीवीपी के जिला संयोजक प्रशांत महर्षि उपस्थित थे। इस मौके पर युवोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी गई व कार्यक्रम के तहत आयोजित कि गई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमें चित्र प्रतियोगिता में भावना डुडी व कोमल खिचड़, भाषण प्रतियोगिता में नत्या नेहरा व विन्सी स्वामी और महेन्दी प्रतियोगिता में वर्षा पारीक व सना गौड़ को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।  इस मौके पर एबीवीपी के नगर उपाध्यक्ष शशिकांत शर्मा,  धु्रव चौधरी, प्रदीप जोशी, केशव, दीपक सोनी, साहिल, पंकज नागल, मनोज जैन, मोंंटी उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन अनिल जोशी द्वारा वंदे मातरम के साथ किया गया।