नोहर, 7 जनवरी। क्षेत्र के गांव ढाणी चारणान में गुरुवार को मेघवाल समाज की ओर से नवनिर्वाचित जिला प्रमुख कविता मेघवाल एवं उप प्रधान रामकुमार सैनी का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने जिला प्रमुख से गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी चारणान व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चक सरदारपुरा की चारदीवारी बनवाने की मांग की। कार्यक्रम में जिला प्रमुख कविता मेघवाल, उपप्रधान रामकुमार सैनी, विधायक प्रतिनिधि सुंदर चाचाण, जिला परिषद सदस्य सावित्री देवी, नोहर क्रय विक्रय सहकारी समिति निवर्तमान अध्यक्ष मनीराम सहारण, सरपंच लीलावती सहू, उप सरपंच धर्मपाल वर्मा सहित नवनिर्वाचित पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों का शॉल ओढाकर एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने व गांवों का सर्वागीण विकास करवाना उनका मुख्य ध्येय है। कार्यक्रम संचालन विनोद जांगिड़ ने किया। इस मौके पर माणकराम मेघवाल, यूथ क्लब सूरपुरा अध्यक्ष विनोद जांगिड़, प्रभु मेघवाल, भादरराम, माड़ूराम, महेन्द्र, पूर्व पं.स. सदस्य प्रेमा देवी, भंवरलाल, राधेश्याम, ख्यालीराम, नत्थूराम, एडवोकेट हंसराज बैनीवाल, प्रदीप शर्मा, नियामत अली, बजरंगलाल , रूपाराम मेहरड़ा, हुणताराम सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। सरपंच प्रतिनिधि अमरसिंह सहू ने आभार जताया।

