किसान संघर्ष समिति ने 5 फरवरी को नोहर-रावतसर मार्ग पर चक्का-जाम दी चेतावनी

किसान संघर्ष समिति  ने  5 फरवरी को नोहर-रावतसर मार्ग पर  चक्का-जाम दी चेतावनी


नोहर, 28  जनवरी। किसान संघर्ष समिति  ने उपखण्ड अधिकारी ज्ञापन देकर सिंचाई संबंधी विभिन्न मांगो पर कोई ध्यान नही दिये जाने के रौष स्वरूप 5 फरवरी को नोहर-रावतसर मार्ग पर 12 बजे से 2 बजे तक चक्का-जाम कि चेतावनी दी है।  ज्ञापन में बताया गया है कि  पिछलें 48 दिनों से किसान भगवान हैड धरना प्रदर्शन कर रहे है परन्तु उनकी मांगे नहीं मानी जा रही है। क्षेत्र के जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों की ओर से कहा गया है कि सरकार, प्रशासन व सिंचाई विभाग की ओर से संघर्ष समिति की मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निस्तारण न किये जाने की दशा में आगामी 5 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्का जाम कर नोहर-रावतसर सडक़ को जाम किया जायेगा। इस मौके पर किसान संघर्ष समिति के संयोजक सुरेन्द्र सिहाग, सरपंच देईदास राजेन्द्र न्यौल, पूर्व सरपंच मनीराम गढ़वाल, पंचायत समिति सदस्य रामसिंह बेदा, साहबराम गोदारा, कृष्ण गोदारा, शंकरलाल कड़वासरा, काशीराम ढूकिया, कृष्ण धेतरवाल, नेतराम, सतीश कटारिया, ओमप्रकाश, रामचन्द्र, मोहन, लादूराम, दलीप सिंह, आदराम सिहाग, रावतसिंह राजपूत, रामजीलाल आदि उपस्थित रहे। विदित्त रहे कि समिति सी.पी. 4 पर पूरा 332 क्यूसेक पानी दिये जाने तथा इस पांईट पर स्काडा सिस्टम लागू करने व जसाना वितरिका, नोहर फीडर व इनसे सम्बन्धित माईनरों के पटड़ों की मरम्मत, लाईनिंग सही करने एवं सिल्ट सफाई किये जाने की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे है।