पालिका चुनाव की मतगणना कल

  नगर पालिका चुनाव के तहत पार्षद पद के लिए हुये चुनावों कि मतगणना रविवार को होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारिया पूर्ण करली गई है। रविवार को स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतगणना होगी। चुनाव के बाद इसी विद्यालय में सुरक्षा के कड़े पहरे में सभी वार्डो की ईवीएम रखी गई है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम श्वेता कोचर ने बताया कि मतगणना सुबह 9 बजे शुरू होगी। 40 वार्डो में मतगणना के लिये 13 राउण्ड होगें। जिनके लिए पांच टेबल लगाई गई है। सर्वप्रथम पोस्टल बैल्ट कि गिनती होगी। उसके ईवीएम को खोला जाएगा। उम्मीदवार व उनके कांउटिंग एजेंटो का सुबह 8 बजे तक प्रवेश होगा। मतगणना की कवरेज के लिये मीडिया रूम भी बनाया गया है। सुरक्षा के लिहाल से विद्यालय के सामने स्थित मुख्य मार्ग के दोनो ओर बैरिकेट्स लगाई गई है। नोहर नगर पालिका के 40 वार्डो में पार्षद पद के हुये चुनावों 124 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिनके भाग्य का फैसला रविवार को होगा। पालिकाध्यक्ष का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। पालिकाध्यक्ष का चुनाव 7 फरवरी को व पालिका उपाध्यक्ष पद का चुनाव 8 फरवरी को होगा।