नोहर, 11 दिसम्बर। कस्बें में सडक़ों सहित विभिन्न विकास कार्यो का क्रम जारी है। इसी के तहत कस्बें के वार्ड नं. 28 नेहरूनगर में 17 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक अमित चाचाण ने किया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि कस्बें के समस्त 40 वार्डो में समानता के साथ विकास कार्य करवाये जा रहे है। कस्बें के सौन्दर्यकरण को बढ़ावा देने के लिए कई अहम निर्णय लिये गये है। इस मौके पर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया, मोहन सुथार, महावीर गोठड़ीवाल, निरंजन लाटा, मुकेश मिश्रा, प्रदीप सेवग, राधेश्याम जोईया, यासीन, हनुमान गोठड़ीवाल, राजकुमार सैनी, नियामत अली सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित थे।

