कांग्रेस के रामकुमार सैनी उप प्रधान चुने गये

नोहर, 11 दिसम्बर। शुक्रवार को नोहर पंचायत समिति के हुये उप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस के रामकुमार सैनी उप प्रधान चुने गये। त्रिकोणीय मुकाबले में रामकुमार सैनी ने अपने प्रतिद्ववंदी भाजपा प्रत्याशी मोहित को 2 मतो से हराया। उप प्रधान के चुनाव में माकपा ने भी अपना प्रत्याशी उतारा। माकपा की ओर से सुरजीत ने अपना भाग्य अजमाया। उप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस के रामकुमार सैनी को 13, भाजपा के मोहित को 11 व माकपा के सुरजीत को 3 मत मिले। उप प्रधान के चुनाव में भी भाजपा कोई उल्टफेर नही कर पाई। हालांकि गुरूवार को हुये प्रधान पद के चुनाव के मुकाबले उप प्रधान के चुनाव में भाजपा को 1 मत अधिक मिला। प्रधान पद के चुनाव में भाजपा खेमे से 1 वोट क्रोस हुआ था। जिस कारण प्रधान पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 10 मत मिले थे। मगर उप प्रधान के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 11 मत मिले। रामकुमार सैनी के उप प्रधान चुने जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर, पटाखे छोडक़र खुशी का इजहार किया। विधायक अमित चाचाण ने इस मौके पर कहा कि क्षेत्र कि जनता ने कड़ी से कड़ी जोडक़र यह साबित कर दिया कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो विकास कि राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में विकास की नई बयार बहेगी। इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान सोहन ढि़ल ने कहा कि गांव के अन्तिर छोर तक बैठे व्यक्ति को सरकार कि योजनाओं का लाभ मिले इसके लिये कोई कोर-कसर नही छोड़ी जाएगी। विदित्त रहे कि उप प्रधान बने रामकुमार सैनी ने पंचायत चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता अमरसिंह पूनिया को पराजित किया था। वही उप जिला प्रमुख पद पर नोहर क्षेत्र के मुकेश सहारण के निर्वाचित होने पर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने खुशिया मनाई। विदित्त रहे कि गुरूवार को हुये प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के सोहन ढि़ल प्रधान पद पर निर्वाचित हुये थे।