नशा मुक्ति को लेकर संजीवनी कार्यक्रम आयोजित

  राज्य सरकार क निरोगी राजस्थान अभियान के तहत नशा मुक्ति को लेकर संजीवनी कार्यक्रम यहां पुलिस थाना परिसर में आयोजित किया गया


नोहर,26 दिसम्बर।  राज्य सरकार क निरोगी राजस्थान अभियान के तहत नशा मुक्ति को लेकर संजीवनी कार्यक्रम यहां पुलिस थाना परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशे को देश व समाज के लिए घातक बताते हुए डीवाईएसपी महेन्द्रसिंह राजवी ने कहा कि नशे से ही अपराधों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत आमजन में जागरूकता पैदा करने के लिए कई चरणों में कार्यक्रम चलाये जाएगें। इस मौके पर थाना प्रभारी सुदर्शन बिश्रोई ने कहा कि सभी के सामुहिक प्रयासों से ही नशे जैसी बुराई पर अंकुश लगाया जा सकता है।



उन्होंने आमजन से आस-पास या कही नशे कि होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की बात कही। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार विनोद मीणा, विकास अधिकारी देशराज बिश्रोई, बार संघ के अध्यक्ष मुरारीलाल चौमवाल, हनुमान व्यास, एडवोकेट माडुराम सहारण, शरीफ मोहम्मद, हनुमान स्वामी, रूस्तम हिन्द सहित सीएलजी सदस्य, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।