रेलवे की तरफ से BCCI की एजीएम में शामिल हुए प्रेम लोछब

श्रीगंगानगर-भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की 89वी एजीएम अहमदाबाद में आयोजित की गई। इस बैठक में भारतीय रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सचिव प्रेम लोचब ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस बैठक में क्रिकेट की बेहतरी और क्रिकेटर्स के कल्याण के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इन बिंदुओं में उन खिलाड़ियों के लिए विशेष चर्चा की गई जो कोरोना के कारण क्रिकेट नहीं खेल पा रहे ऐसे खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से मुआवजा देने पर चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे ओर बीसीसीआई के सहयोग से क्षेत्रीय क्रिकेट अकादमी खोली जाए,इसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय रेलवे से औपचारिक प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद अपनी गंभीरता से विचार करने की सहमति व्यक्त की है। प्रेम लोछब ने रेलवे में क्रिकेट की अपार संभावना को देखते हुए कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की और अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे में बीसीसीआई द्वारा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस इंजरी मैनजमेंट ओर पुनर्वास केंद्र खोलना चाईए जो कि भारत के सभी खिलाड़ियों को काम आ सके ताकि क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ साथ अच्छी क्रिकेट मिल सके लोछब ने कहा कि रेलवे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड चेम्पियनशिप ओर ओलम्पिक में मेडल लेन वाला सबसे बड़ा भारत का विभाग है 
श्रीगंगानगर के लालगढ़ गांव के निवासी है प्रेम लोछब
गौरतलब है कि प्रेम लोछब श्रीगंगानगर के लालगढ़ गांव के निवासी हैं भारत मे खेलों को बढ़ावा देने के लिए ओर रेलवे में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है लोछब