दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

  ग्रामीणों की ओर से दौड़ प्रतियोगिता आयोजित


नोहर,26 दिसम्बर। क्षेत्र के गांव भोगराना में बाबा वीर गिरी खेल स्टेडियम में शनिवार को ग्रामीणों की ओर से दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच देवीलाल रोहिल्ला ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि दलीप तेतरवाल एवं यूथ क्लब सूरपुरा अध्यक्ष विनोद जांगिड़ थे। अतिथियों ने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, रेस किट, मेडल एवं नगद रूपये देकर  पुरस्कृत किया। इस मौके पर एडवोकेट हंसराज बैनीवाल, हितू भोगराना, प्रवीण फौजी, विनोद बैनीवाल, मदन शर्मा, कमलेश महिया, राकेश बैनीवाल, ओम जाट, आत्माराम बैनीवाल, सीताराम तेतरवाल, सवाई सिंह राजपूत, रामस्वरूप जाखड़, सुरेश सिहाग आदि उपस्थित थे।